Breaking News

मोतिहारी:- ब्रावो फाउंडेशन ने शुरू किया अभियान, गांव-गांव में बांटे जा रहे हैं मुफ्त सैनिटरी नैपकिन




 *महिलाओं को किया जा रहा है जागरूक।*

अजीत कु. सिंह / मोतीहारी, पु.चम्पारण


महिलाओं को स्वस्थ, स्वच्छ और सशक्त बनाने के लिए ब्रावो फाउंडेशन के द्वारा एक बेहतरीन अभियान चलाया जा रहा है। फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक और ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय के ओर से इस बात की जानकारी पूर्व में ही दी गई थी कि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को भी स्वस्थ और सशक्त बनाने के दिशा में फाउंडेशन कार्य कर रही है और अब ब्रावो फाउंडेशन के द्वारा गांव-गांव में जाकर महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है, साथ ही महिलाओं को उनके स्वास्थ एवम स्वक्षता को लेकर एक बेहतरीन अभियान चलाया जा रहा है।

          ब्रावो फाऊंडेशन के मुख्यसंरक्षक राकेश पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान के तहत फॉउंडेशन में कार्यरत महिलाओं के द्वारा  विद्यालयों,कॉलेजों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि के जरिए चरणबद्ध रूप से सेनेटरी नैपकिन का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है , जिसे फाउंडेशन के महिला विंग के द्वारा बेहतर तरीके से सफलतापूर्वक कार्य हो रहा है। ज्ञात हो कि ये सैनेट्री पैड का निर्माण भी फाउन्डेशन में कार्यरत महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है।

     छात्राओं और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छता के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन वितरण का दायरा बढ़ाकर अब यह सुविधा जिले की सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

     इस कड़ी में मंगलवार को अरेराज प्रखंड के दामोदरपुर, सिरनी, नगदाहा, बेलही । गुरुवार को पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के चीनीडीह, सोनवल, दक्षिणपट्टी व बैरागीटोला गांव एवम शुक्रवार को कोटवा प्रखंड के जागीराहा, अहिरौलिया व बझिया विसुनपुर मे ब्रावो फाउंडेशन के महिला विंग के द्वारा सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया और महिलाओं को इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी भी दी गई।

  इस अभियान को सफल बनाने में फाउंडेशन के महिला विंग की अंजनी तिवारी, जया कुमारी, नज़दा खातून, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, लिप्सी कुमारी, बबिता देवी, चुनमुन कुमारी, संजू देवी सोनी कुमारी सहित दर्जनों सदस्य लगी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।