Breaking News

मोतिहारी:- भारत नेपाल सीमा पर सीमावर्ती क्षेत्रों के गांव में एसएसबी ने की बैठक




*समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश व उनकी समस्याओं को सुनना था मकशद:-चंदन*



अजीत कु. सिंह / मोतीहारी,पु.च.


 सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के बेलदरवामठ कैंप के द्वारा ग्राम लाला छपरा  में बृजेश कुमार राय उप कमांडेंट के तत्वाधान में ग्राम स्तरीय बैठक किया गया, जिसका मकसद समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार के द्वारा दिये गए दिशा निर्देश व उनकी समस्याओं को सुनना था इस बैठक के दौरान बैठक में शामिल लोगों के द्वारा सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की ग्रामीणों के द्वारा खुले मन से प्रशंसा की गई l

ग्रामीणों के द्वारा इस बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि एसएसबी 71वी वाहिनी के द्वारा इस वर्ष बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और लोगों की समस्याओं को लगातार सुना जा रहा है तथा उन्हें मापदंडों को ध्यान में रखते हुए दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैl  इससे पहले भी सशस्त्र सीमा बल 71 वी वाहिनी के द्वारा सीमा क्षेत्र के आपको अवगत कराते चले की महीने दिन के अंदर  लाला-छपरा ग्राम में ग्राम-स्तरीय बैठक दूसरी बार की गई है और आम जन मानस की समस्याओं को सुना गया, पिछले महीने में  इस्लामपुर ग्राम,  घोड़ासहन ग्राम, लहरिया टोला ग्राम, नायक टोला ग्राम  में लगातार मीटिंग आयोजित करके उनकी जन समस्याओं को सुना गया है , जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है कि उनकी समस्याओं को इतने अच्छे तरीके से सुनते हुए सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी  उसे दूर करने का भी भरपूर प्रयास कर रहे हैं l  ग्रामीणों से यह भी कहा गया है कि आपके क्षेत्र में जो भी गलत कार्य कर रहे हैं और बार बार कहने पर भी उस गलत कार्य को करने से नहीं छोड़ रहे हैं, मुख्य धारा में नहीं आ पा रहे हैं, उनके बारे में  सूचित करें ताकि उन पर  कानूनन करवाई किया जा सके l इस बैठक के दौरान सशस्त्र सीमा बल के तरफ से बृजेश कुमार राय उप कमांडेंट, चंदन कुमार सहायक कमांडेंट, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद  सिंह व दर्जनों जवान तथा  सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एकत्र थे l आखिर में ग्रामीणों ने आग्रह किया कि इस तरह की बैठकर लगातार भागों में किया जाए ताकि हम लोगों को लगातार सरकार के दिशा निर्देशों का सूचना मिल सके तथा हमारी होने वाली समस्याओं को सुनकर आपके द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा सके l

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।