Breaking News

मुख्यमंत्री ने वर्षापात ,जलजमाव की स्थिति का लिया जायजा

 



सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी


नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ,बिहार की अध्यक्षता में पिछले 5 दिनों में हुई वर्षापात ,जलजमाव की स्थिति से संबंधित नवादा, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज ,मुजफ्फरपुर ,सीतामढ़ी, पटना, वैशाली, छपरा के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 5 दिनों में हुई भारी बारिश के कारण हुई क्षति का अगले तीन  दिनों में सर्वे कर रिपोर्ट भेजना सूचित करें ।जलजमाव से हुई फसल क्षति, सड़क क्षति आदि का आंकलन कर 3 दिनों में आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें । ताकि 15 अक्टूबर 2021 तक संबंधित लाभुकों तक लाभ मुहैया कराई जा सके । इस अवसर पर जिलाधिकारी, अपर समाहर्ता आपदा, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग,गंडक आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।