बिजली की व्यवस्था सही ढंग से न रहने के कारण ग्रमीणों में गुस्सा लोगों में नाराजगी।
कल्याणपुर प्रिंस कुमार।।
पू.च. कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिसवा खरार पंचायत वार्ड नंबर 5में बिजली सही से ना रहने के कारण ग्रामीणों में काफी गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि एक तो बिजली सही से नहीं रहता है और बिना कभर बाला तार लगाया गया है इसके कारण कई बार हमलोगों के घर आग लग गया हैं। और हमलोग मरते मरते बचे हैं। मगर बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी को हम लोगों के परेशानी से कोई मतलब नहीं है और यह भी बताया की 5नंबर वार्ड में जो ट्रांसफार्मर हैं। वह कभी भी गिर सकता हैं और कोई भी दुर्घटना घट सकती हैं मगर इस चीज पर किसी भी अधिकारी का नजर नहीं पड़ता है और बिजली सही से न रहने के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं सभी बिजली विभाग के अधिकारी से ग्रमीणों ने मांग किये की इसे जल्द से जल्द सुधार किया जाए मौके पर मुकेश महतो राजकिशोर महतो धीरज महतो रामभरोस महतो संतोष महतो राधिका देवी कलावती देवी ।।।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।