Breaking News

मोतिहारी :- अवैध निर्माण का अड्डा बना मीनाबाजार



  • प्रशासन के द्वारा जारी नोटिस का दुकानदारों पर कोई असर नहीं

  • खास महाल की जमीन पर तेजी से बन रहा 2,3  मंजिल वाली इमारत

  • कुछ कतिपय लोगों ने लिया है दुकान बनवाने का ठीका


विनोद कुमार /रक्सौल / मोतिहारी 


मोतिहारी के हृदय स्थली कहे जाने वाले मीनाबाजार में इन दिनों हो रहा है खेला, खेला हो रहा है लाखों रूपयों का, मामला है मीना बाजार, मोतिहारी में जहाँ की जमीन बेतिया राज की यानी खास महाल की है जिसपर अवैधानिक तरीके से दुकानदारों द्वारा दिन एवं रात में भी दुकान निर्माण कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस स्थल पर  दुकान की खरीद बिक्री के साथ निर्माण कराया जाना अवैध घोषित है। मोतिहारी पुलिस प्रशासन व सीओ, कर्मचारी के रिपोर्ट में भी इस बात का ज़िक्र है, परन्तु कुछ कतिपय  माफियाओं के मिलीभगत से पूरे मीनाबाजार क्षेत्र में निर्माण करके दुकानों को तेजी से बनाया जा रहा है। जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि जो भी लोग निर्माण के बारे में दुकानदारों से पूछताछ करते हैं उसे दुकानदार मन मुताबिक रकम देकर मुँह बन्द करा देता है ,फिर होता है ,,,रात के साथ दिन में भी खेला,,,,


प्रशासन के द्वारा जारी नोटिस का दुकानदारों पर कोई असर नहीं


प्रशासन द्वारा दुकानदारों को फ़र्जी तरीके से खरीद बिक्री, व दुकान निर्माण के खिलाफ नोटिस  भी दिया गया है, आश्चर्य की बात यह है कि मोतिहारी में रात दिन पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था , व गश्ती में  लगा रहता है परन्तु उसे भी दिखाई नहीं दे रहा है जबकि माइकिंग किया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अतिक्रमित व अवैध  भूमि को खाली करने के आदेश भी दिए हैं। देखते हैं कि उनके आदेशों का कितना पालन किया जा रहा है।


कुछ कतिपय लोगों ने लिया है दुकान बनवाने का ठीका


अगल- बगल के छोटे दुकानदारों से ही जानकारी मिली कि ,, समाजसेवा की बदौलत कुछ लोगों ने दुकान बनवाने का ठीका लिया है, क्योंकि बदले में उसके भी स्वार्थ की पूर्ति हो रही है।कुछ अधिकारियों से जान पहचान के बदौलत भी अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।