Breaking News

भगवानपुर हाट (सीवान):-वाईपीए स्कॉलरशिप टेस्ट 2021 में बेटियों ने किया धमाल ! आर्मी भर्ती में जाने वाले युवाओं ने भी लिया भाग.

 


भगवानपुर हाट (सीवान):-भगवानपुर प्रखंड में स्थित भेढ़वनिया गांव जो की अब विष्णुधाम के नाम प्रचलित हो चूका है, वहाँ के पावन धरती पर इस साल के वाईपीए संस्था द्वारा पहला 'लाइब्रेरी बॉक्स' का शुभारंभ किया गया. इस लाइब्रेरी के माध्यम से संस्था का लक्ष्य है की गांव के आसपास  बच्चे जो की शहर में रहकर पढाई नहीं कर सकते उन्हें हर प्रकार के सरकरी या गैर सरकरी परीक्षा के लिए किताब इस लाइब्रेरी के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराया जा सके. इसके साथ ही, 'वाईपीए स्कॉलरशिप टेस्ट' का भी लगातार दूसरी साल आयोजन हुआ जिसमे कक्षा 6 से 12 बच्चों ने भाग लिया. इस क्रायक्रम को लेकर गांव के सभी बच्चों से लेकर बड़ों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। 


इस संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनय सिंह लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमारा एक सपना साकार हुआ है. मुझे पूरा उम्मीद है की इस क्षेत्र सभी बच्चे हमारे इस पहल का पूरा लाभ उठा पाएंगे। खासकर कर लड़कियों से हमें बहुत अच्छा रेस्पोंस है. हमारा टैग लाइन है #बदलावहोकररहेगा लेकिन हम जानते है की समाज में सही बदलव शिक्षा से ही लाया जा सकता है. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मै सभी साथियों का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ. 


इस टेस्ट में भाग लेने वाले हर बच्चों को के तरफ से एक कॉपी और कलम दिया गया है जिसे ड्रीम कॉपी कहा जाता है जिसे संस्था के लोग बच्चों कहते है की वो सभी अपने सपने को इसमें लिखे और पूरा करने का उनका क्या प्रयास कर रहे है वो भी इसमें जरूर अंकित करें। 


यह संस्था 2018 से गांव की सेवा में कार्य कर रही है इनके द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जा चुके है: 54 KM की युवा जागृति यात्रा, 1500 बच्चों के बीच बसंतपुर  हाईस्कूल के प्रांगण में युवा सांसद का आयोजन, 5 हाईस्कूलों के बीच प्रशनोत्तर प्रतियोगिता, 2 बार दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, साल  2020 से 7500 बच्चों के वाईपीए स्कॉलरशिप टेस्ट, वाईपीए लाइब्रेरी का निमार्ण जारी। 


इस कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चों ने लिया भाग लिया और काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग मैजूद थे जिनमें इस संस्था के आलोक रंजन, अमित पाण्डेय,पंकज ठाकुर, रवि प्रकाश ठाकुर , राकेश पर्वत, दीपक पर्वत अभिषेक सोनू, अभिषेक सिंह,  मनिष सिंह मोरावाले, प्रशांत, अनुप सिंह, पिन्टू सिंह आदि उपस्थिति थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।