Breaking News

मधुबनी: चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी, मुखिया पति समेत 2 घायल, हालत गंभीर, डीएमसीएच में भर्ती

 



बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में निवर्तमान मुखिया पति सहित दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों घायलों को दरभंगा के डीएमसीएच भेज दिया गया है। 

जानकार के अनुसार लोकही के बेलही भवानीपुर के कचनरवा दुर्गा मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। इस फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक निवर्तमान मुखिया पति भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।