Bihar Panchayat Chunav Eighth Phase Voting Live Updates: 36 जिलों के 55 प्रखंडों में जारी है मतदान, केंद्रों पर लगी है लंबी लाइन
बिहार के 36 जिलों के 55 प्रखंडों में आज सुबह सात बजे से आठवें चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। नक्सलियों के बंद का चुनाव पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर गांव की सरकार चुनने के लिए सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। लोगों में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
लाइव अपडेट्स:
- अररिया के पलासी प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान शुरू हो गया है।
- नक्सलियों के बंद का पंचायत चुनाव पर असर नहीं दिख रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है, केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
- डुमरिया जैसे अति नक्सल प्रभावित इलाके में बूथों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। गया जिले के इमामगंज और डुमरिया मतदान जारी है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।