Breaking News

नीतीश कैबिनेट विस्तार: BJP और JDU कोटे से बने 17 मंत्री, देखिए शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें

 



सरकार गठन के 84 दिनों बार बिहार की चिरप्रतिक्षित नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार हो चुका है। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों को बंटवारा भी हो गया है। मंत्रिमंडल में 17 मंत्रियों ने शपथ ली है। भाजपा से नौ, जबकि जदयू से आठ मंत्री शपथ ली है। सबसे पहले शाहनवाज हुसैन ने उर्दू में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का अभिवादन करते शाहनवाज।



शाहनवाज हुसैन के अलावा भाजपा के नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम और नारायण प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सैनी, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय कुमार झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज और सुनील कुमार ने शपथ ली।



मंत्रियों के विभागों को बंटवारा भी हो गया है। इन नए मंत्रियों में शाहनवाज को उद्योग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, मदन सैनी को समाज कल्‍याण, संजय कुमार को जल संसाधन, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग दिया गया है।




बता दें कि अभी नीतीश सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़कर 13 मंत्री थे। इनमें जदयू से चार, भाजपा से सात, जबकि हम और वीआईपी कोटे के एक-एक मंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में आयोजित हुआ। 




बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। कुल संख्या का 15 प्रतिशत हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में हो सकती है। इसके मुताबिक बिहार में सीएम सहित कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं तो इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है, लेकिन फिलहाल इनमें से 4-5 सीट भविष्य के विस्तार के लिए छोड़ी जाएगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।