Breaking News

बेगूसराय: पिकअप वैन और ई रिक्शा में टक्कर, सेवानिवृत्त रेलकर्मी की मौत

 



बेगूसराय में सिंघौल ओपी क्षेत्र के हरपुर के समीप एनएच-31 पर पिकअप वैन व ई- रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें उस पर सवार 60 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी शिवपूजन महतो की मौत हो गई। वह बरौनी फ्लैग का रहने वाला था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि मुफस्सिल थाना के सूजा गांव से धान लेकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से पिकअप वैन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई

अररिया में सड़क दुघर्टना  

अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के मोहनियां गांव के समीप शुक्रवार की शाम को हुई सड़क दुघर्टना में इसी गांव के  मो मुस्तफा घायल हो गये। इसका इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि घायल का पीएचसी पलासी में उपचार के बाद दौरान हालत में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 मारपीट में एक महिला जख्मी

पलासी थाना क्षेत्र के कबैया गांव में शुक्रवार की देर शाम को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला बीबी नौरश जख्मी हो गयी। इसका इलाज पीएचसी पलासी में कराया गया। डॉ जहांगीर आलम ने कहा घायल महिला खतरे से बाहर है। गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व तीन पुत्री को छोड़ दिया। सिंघौल ओपी पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।