Breaking News

छपरा :- महिलाओं के अधिकार व मुफ्त विधिक सहायता के लिए जागरूकता अभियान


छपरा :- बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण छपरा के तत्वधान मे आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पैन इंडिया जागरूकता और आउटरीच कंप्लेन के तहत आज दिनांक 11.11.2021 को युवा क्रांति रोटी बैंक छपरा के सहयोग से साढ़ा अशोका पैलेस टी०वी०एस०एजेंसी के सामने दलित बस्ती के महिलाओं के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार,सारण के  सचिव नूर सुल्ताना की उपस्थिति मे किया गया।उक्त आयोजन मे सचिव द्वारा महिलाओ के अधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त विधिक सहायता,दिनांक 12.11.2021 को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित जिला स्कूल परिसर मे होने वाले शिविर और दिनांक 13.11.2021 को महिला सशक्तिकरण हेतु मध्य विद्यालय,भैंसमारा,सारण छपरा मे होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुवे महिलाओं को जागरूक किया गया।युवा क्रांति रोटी बैंक संस्थापक ई. विजय राज और सलाहकार सुधाकर प्रसाद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम हर महीने ग्रामीण इलाकों के बस्ती मे किया जाएगा।उक्त आयोजन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,सारण छपरा के पैनल अधिवक्ता, श्री बलिराम सिंह, श्री पूर्णेन्दु रंजन,सदस्य निशांत गुप्ता,बवाली सिंह, विवेक सिंह,अमरेश राइडर, आकाश,संतोष सिंह,अमित कुमार,अशोक रजक, सोनू रजक, विपिन रजक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।