Breaking News

बिहटा/कोईलवर/ मोतीहारी: - सोननदी तट पर बनी भगवान भास्कर की आकृति बना आकर्षण का केंद्र, लोगों ने मधुरेन्द्र की कला को खूब सराहा



बिहटा/कोईलवर/ मोतीहारी: लोक आस्था व सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास व शांति पूर्वक संम्पन्न हो गया। पटना जिले के बिहटा में स्थित परेव व भोजपुर (आरा) जिला के कोईलवर को जोड़ने वाली सोन नदी तट पर पहली बार एक ट्रक बालू के रेत पर बनी भगवान भास्कर की भव्य आकृति आकर्षण का केंद्र बना रहा। जहां बुधवार को हजारों छठ व्रतियों द्वारा बालू से बनी भगवान भास्कर आकृति पर संध्यकालीन व गुरुवार को प्रातः कालीन अर्घ्य अर्पित किया गया। बता दें कि उक्त कलाकृति का निर्माण पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन बिजबनी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार द्वारा समाजसेवी सोनू कुमार के बुलावे पर सैंड आर्ट का प्रदर्शन गया। मौके पर समाजसेवी कोमल कुमार, बिट्टू कुमार, गुड्डू कुमार, रंजीत कुमार, सुबोध कुमार, गोलू कुमार, गौतम कुमार, आनंदी कुमार समेत हजारों लोगों ने मधुरेन्द्र की कलाकृति की प्रशंसा करते बधाई दी। वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार को बीएस क्लब परेव द्वारा अंगवस्त्र देकर भगवान भास्कर के मुख्य मंच पर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।