दिघवारा(सारण):- डुमरी बुजुर्ग स्थित सड़क किनारे मृत अवस्था में एक युवक को पुलिस ने किया बरामद
दिघवारा(सारण)नयागांव थाना अंतर्गत एनएच 19 स्थित डुमरी बुजुर्ग के समीप रविवार को सुबह में जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक 28 वर्षीय युवक की शव देखे जाने बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो जाने के बाद इस घटना की जानकारी नयागांव पुलिस व शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को दी । सूचना मिलते ही परिजन रोते -बिलखते घटना स्थल पर पहुँचा । नयागांव पुलिस भी घटनास्थल पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है । मृतक की पहचान अंकित कुमार तिवारी उम्र 28 वर्ष पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी डुमरी गोला निवासी बताया गया है । अपराधियों ने अंकित की अन्यत्र हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नियत से सड़क किनारे फेके जाने का आरोप परिजनों ने लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया । पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर 1 घंटे से लगे जाम को भारी मशक्कत के बाद जाम को छुड़ाया वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी । पुलिस को मृतक के जेब से मोबाइल बरामद किया है। लेकिन पानी में भीगने के कारण मोबाइल बंद है । पुलिस पूरे मामले की तहकीकात करते हुए एक युवक को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ में जुट गई है वहीं मृतक अंकित की मां ने बताई कि शनिवार के रात को किसी ने अंकित को फोन पर बुलाया था जहां अंकित ने मोटरसाइकिल से चला गया देर रात तक के नहीं आने के बाद उसकी खोजबीन शुरू किया जहां सुबह में उसका शव एनएच 19 सड़क मार्ग डुमरी बुजुर्ग के पास मृत अवस्था में पाया गया है । थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि मृतक का शव को छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं इस मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है ।*
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।