छपरा: दवा व्यवसाई को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर
Chhapra: रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार पर एक दवा व्यवसाई को अपराधियों में गोली मार दी. दुकान बढ़ाने के क्रम में शटर गिरते ही एक बाइक पर तीन अपराधकर्मी आये और लूट की नीयत से गोली चला दी. हालांकि लूट की घटना को अंजाम देने में अपराधी नाकाम रहे.
जानकारी के अनुसार विनोद मेडिकल हॉल के संचालक सत्यनारायण प्रसाद को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारी. स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल लाया गया. एक गोली पेट से निकाली गई है. हालांकि स्थिति सामान्य है. बेहतर उपचार के लिए रेफर किया है.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।