20वीं बिहार राज्य सब जूनियर जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार राज्य कबड्डी संघ एवं सारण जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वाधान में 20वीं बिहार राज्य सब जूनियर जोनल बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाबा हरिहर नाथ कबड्डी क्लब सोनपुर के तत्वधान में आयोजित किया गया, उक्त अवसर पर आयोजन अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ,उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, जहांगीर पंचायत के मुखिया गायत्री देवी के द्वारा संयुक्त रूप से भूमि पूजन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उद्घाटन किया गया। स्वागत भाषण शेषनाथ गौतम के द्वारा दिया गया, उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विनोद सिंह सम्राट ने कहा खिलाड़ियों के लिए जितना हो सकेगा मैं हर समय मदद करने के लिए तैयार हूं ,और कबड्डी तो गांव से जुड़ा हुआ खेल है, और इस खेल के रोमांच से हम सब भी काफी रोमांचित होते रहते हैं । उद्घाटन मैच बालिका वर्ग का सारण और वैशाली के बीच खेला गया, जिसमें सारण की टीम ने वैशाली को 23 अंकों से पराजित किया, बालिका वर्ग के दूसरे मैच में सिवान से मुजफ्फरपुर को 15 अंकों से पराजित किया समाचार लिखे जाने तक बालक वर्ग का खेल चल रहा था । मैच में निर्णायक की भूमिका पंकज कश्यप सुशील सिंह, दीपू सिंह, शिव शंकर ,सीकू कश्यप, राजेश सिंह ने निभाई आगत अतिथियों का स्वागत बाबा हरिहर नाथ कबड्डी क्लब के उदय सिंह राजू सिंह , मनजीत सिंह, राकेश सिंह एवं द्वारा किया गया, मंच संचालन पंकज कश्यप के द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।