शिक्षा: 'टेक इट ईजी'- इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल और सुनें प्रेरणा से भरी कहानी, ऊपर से योग और मेडिटेशन के टिप्स भी
कोरोना वायरस के प्रकोप में ऐसे कई अध्ययन आए हैं जिसमें इस दौरान छात्रों के मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही जा रही है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में टेक इट ईजी कार्यक्रम को चलाने का दिशा निर्देश जारी किया है। समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्ता शिक्षा समन्वयकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ को देखते हुए टेक इट ईजी कार्यक्रम को चलाने का निर्देश मिला है।
इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल
इसके तहत मोबाइल नंबर 9266646444 पर मिस्ड कॉल देकर प्रतिदिन एक नई कहानी छात्र सुन सकते हैं। इसमें मिस्ड कॉल देने के बाद 2 से पांच सेकेंड के बीच स्वत: फोन कॉल आएगा। इसके बाद एक संगीत सुनाई देगी। म्यूजिक बजने के बाद फिर कहानी शुरू होगी। कहानी खत्म होने के बाद मानसिक तनाव के लिए योग एवं मेडिटेशन के टिप्स दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसे विद्यालयों को प्रतिदिन एसेंम्बली या चेतना सत्र में शिक्षकों द्वारा अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल देकर बच्चों को सुनाना है। इसके साथ ही बच्चों को इसके लिए प्रेरित भी करना है। जिससे कि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभांवित हो। यहीं नहीं कहानी सुनाने के बाद बच्चों से क्वीज के माध्यम से फीडबैक भी लेना है। इसके साथ ही कॉल को रिकार्ड करना है। जिससे कि बाद में जो डेटा प्राप्त होगा उसका विश्लेषण किया जाएगा।
सरकारी से लेकर निजी विद्यालयों में चलेगा कार्यक्रम
समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कक्षा छह से 12 तक के सभी विद्यालयों के प्रध्यानाध्यापकों को टेक ईट इजी कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है। इसमें कक्षा छह से 12 तक आने वाले प्रारंभिक विद्यालय से लेकर माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक तीनों विद्यालय है। वहीं उन्होंने निजी विद्यालयों को भी इस कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।