Breaking News

बिहार के युवाओं की प्रतिभा प्रदर्शन हेतु पटना मे फ़ैशन शो का आयोजन



विजेताओं को मिला मिस्टर परफेक्ट बिहार और मिस परफेक्ट बिहार का ख़िताब 



पटना :  मिस्टर एंड मिस पर्फ़ेक्ट बिहार सीज़न 5 का आयोजन राजधानी पटना के एम आर टी बंक्वेट में हुआ! इस भव्य कार्यक्रम आयोजन डायनामिक इवेंट्स एंड प्रडक्शन हाउस द्वारा किया गया। इसमें सिलेब्रिटी जज भव्या सिंह जो कि एमटीवी सप्लित्सविल्ला ने शिरकत की।कार्यक्रम में पटना शहर और बिहार तथा देश के अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने बहुत उत्साहित होकर हिस्सा लिया। आयोजक मंडल के श्री राजीव सिंह और मयंक ओझा ने बताया की इस फ़ैशन शो में 40 लोगों ने भाग लिया जो की बिहार के अलग अलग जगहों से है और कुछ तो अलग अलग राज्यों से है। इस फ़ैशन शो में तीन राउंड थे (1. इंट्रडक्शन राउंड 2. एथनिक राउंड 3. बीच राउंड)



उन्होंने बताया कि जुरी मेंबर्स मे अभिजीत सिंह (फ़ैशन डिज़ाइनर), सुनंदा सिंह (मॉडल), नैना झा (सोशल ऐक्टिविस्ट) शमिल थी। फ़ैशन शो के राउंड के बीच बीच में और भी बहुत सारी चीज़ें का आयोजन हुआ ।मिस्टर पर्फ़ेक्ट बिहार गौरव किशोर (लालगंज) बने और मिस पर्फ़ेक्ट बिहार स्नेहा (सहरसा) बनी। इसी तरह फर्स्ट रनर अप मयंक और उमा नंदिनी, सेकेंड रनर अप रिया और आदर्श, थर्ड रनर अप सुष्मिता और शांतनु और चौथे नंबर पर रिमझिम और विशाल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।