Breaking News

पत्नी का व्हाट्सएप स्टेटस देखकर आगबबूला हुआ पति, विवाद के बाद बुरी तरह पीटा, इस तरह बचाई जान

 



लखनऊ के निरालानगर की एक कालोनी में सोमवार रात व्हाटसएप स्टेटस को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने किसी तरह खुद को दूसरे कमरे में बंद कर बचाया। इस पर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी पति घर से भाग निकला। 

इस मामले में हसनगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई है। सीएसआईआर कालोनी में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उनके पति रात नौ बजे घर आये। घर पर आते ही उन्होंने पत्नी से उसके व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसने कहा कि अब स्टेटस नहीं लगाना है। 

इस पर पत्नी ने विरोध किया। यह बात पति को नागवार गुजरी और उन्होंने पत्नी पर हमला कर दिया। इससे उसे काफी चोट आयी। पति के बाहर जाने के बाद पत्नी थाने पहुंची और मुकदमा लिखा दिया। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।