रक्सौल पूर्वी चम्पारण:- ऑनलाइन प्रतियोगिता में सिद्धांत ने रक्सौल का बढ़ाया मान।।
रक्सौल पूर्वी चम्पारण:
क्यूरियस जूनियर द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कोडिंग चैंपियनशिप में लक्ष्मीपुर रक्सौल निवासी राजेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र सिद्धार्थ कुमार ने ग्रुप ए में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है । जिससे परिवार में खुशी का माहौल है तो दूसरी ओर बधाई देने वालों का तांता लगा है। बताते चले कि ऑनलाइन कोडिंग प्लेटफॉर्म क्यूरियस जूनियर ने बच्चों को बेहतर भविष्य देने तथा प्रोत्साहित करने के मकसद से बाल दिवस पर सबसे बड़ी ऑल इंडिया कोडिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया था। जिसमें देशभर से अलग-अलग राज्यों के करीब 25000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया ।यह चैंपियनशिप देश के युवा प्रोग्रामर को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है तथा बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने में सक्षम बनाती है। यह प्रतियोगिता दो ग्रुपों में आयोजित हुआ था ।ग्रुप ए में कक्षा चौथी से आठवीं और ग्रुप बी में कक्षा नौवीं से 12वीं के छात्रों को शामिल किया गया । इसमें प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पाँच विजेताओं को ₹10000 की शैक्षिक छात्रवृत्ति दी जानी है। वही सिद्धांत के सफल होने पर कई सारे प्रबुद्ध एवं स्थानीय लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।