घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण):- ट्रस्ट के द्वारा विधवाओं व बुजुर्गों को दिया गया शॉल और कम्बल।
घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण)
गुरूवार को प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर कसवा टोला स्थित पैक्स गोदाम के प्रांगण में सेवा कामना अभियान ट्रस्ट के द्वारा लगभग दो सौ विधवाओं व बुजुर्गों के बीच उनी शॉल और कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पैक्स अध्यक्ष व ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में की गई।श्री कुमार ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से पंचायत के प्रत्येक जरुरतमंदों तक सेवा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही कहा कि प्रखंड क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी शिविर लगाकर बेसहारों को कम्बल व राशन दिया जाएगा। ट्रस्ट के चैयरमैन दीपक शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सेवा करने के लिए सबसे पहले बिहार को चुना है। वे बिहार की स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं से पहले से ही अवगत है। उन्होंने कहां कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए ट्रस्ट मुप्त में एंबुलेंस सेवा भी मुहैया करा रही है। वहीं राष्ट्रीय सचिव रविरंजन कुमार ने बताया कि सेवा करना ही ट्रस्ट का लक्ष्य है। ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि समेत कई क्षेत्रों में सेवा करने के का प्रयास कर रही है। मौके पर समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद यादव, परमानंद प्रसाद, मनोज मिश्रा, जयप्रकाश यादव,रूपलाल राय , सुबोध कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।