जिले के प्रखण्डों में घर-घर सर्वे कर हो रहा है कोविड टीकाकरण
- टीका लेने से मना कर रहे लोगों को जागरूक कर किया गया टीकाकरण
- आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से किया जा रहा है सम्पर्क
- फर्स्ट डोज़ लेने वाले को निर्धारित समय होते ही दूसरा डोज़ दिया गया
मोतिहारी, 18 नवम्बर । पूर्वी चम्पारण जिले को कोविड से मुक्त करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के कई प्रखण्डों में घर घर जाकर सेकंड डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि - स्वास्थ्य कर्मी इसी निर्देश का पालन करते हुए जिलेभर में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका दीदी, आईसीडीएस की सेविका ,सहायिका
हेल्थ वर्कर्स, आशा, की सहायता से
लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि - शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित हो इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक कर प्रयासरत हैं। जिले के मेहसी, ढ़ाका, हरसिद्धि, समेत कई प्रखण्डों में लोगों को कोविड 19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों से सम्पर्क कर कोविड टीकाकरण का सर्वे किया जा रहा है।
- महादलित इलाकों व अन्य स्थानों में हो रहा है सर्वे:
मेहसी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सक डॉ शिवभूषण कुमार ने बताया कि- स्वास्थ्य कर्मियों व आशा फैसिलिटेटर के साथ मेहसी प्रखंड में वार्ड नं 1,2,3 के साथ महादलित टोलों, कोठियां हराज, व अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बीएचएम मिंटू कुमार व आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम के द्वारा
पंचायत व वार्ड क्षेत्र के घर -घर घूमकर सर्वे किया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि पंचायत के घरों में कितने सदस्य 18 वर्ष से ऊपर के है, और कितने लोगों को कोरोना का पहला टीका पड़ा है, उनलोगों ने दूसरा डोज़ लिया कि नहीं, अगर नहीं लिया, औऱ टीका लेने का समय हो गया तो वैसे लोगों को वहीँ एएनएम की सहायता से टीका लगाया जा रहा है।
-जागरूकता के साथ टीबी मरीज का हुआ कोविड टीकाकरण :
मेहसी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सक डॉ शिवभूषण कुमार ने बताया कि-आज लगभग 90 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया है जिसमें जागरूकता के साथ 2 टीबी के मरीजों का टीकाकरण किया गया। साथ ही ,2 अन्य वैसे लोग जो कोविड टीका लेने से साफ इंकार कर रहे थे, उन्हें भी कोविड टीका का महत्व समझाकर टीकाकरण किया गया है।
- स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों की मन की दुविधा को दूर कर हो रहा है टीकाकरण:
ढ़ाका के प्रभारी चिकित्सक डॉ सुनील
कुमार ने बताया एक आशा को अपने पोषक क्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण करना है l कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में सर्वे का काम शुरू हो गया है । आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर टीका लेने वाले और नहीं लेने वालों की पहचान कर रही हैं। टीका नहीं लेने वालों को टीका लेने के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। अगर उनके मन में कोरोना टीका के प्रति किसी तरह की दुविधा है तो उसे समझाकर खत्म कर टीका लेने का फायदा बताया जा रहा है।
- दूसरे डोज़ के टीकाकरण के बाद ही सुरक्षा सम्भव:
मेहसी केयर के ब्लॉक मैनेजर दिनेश चन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी लोगों को गांवों में घूमकर दी जा रही है। ताकि पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि प्रखंड के सभी लोग जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं कोविड के दोनों डोज़ लेकर कोविड से सुरक्षित रहें।
- कोविड का टीका सभी के लिए जरूरी-
ढाका के प्रभारी चिकित्सक डॉ सुनील कुमार का कहना है कि
जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं उन सभी को टीका लेने की आवश्यकता है । साथ ही दोनों डोज़ लेकर भी कोविड से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है।अभी भी सावधान रहने की आवश्यकता है । दूसरा डोज़ लिए बिना कोरोना से हमसब सुरक्षित नहीं है, क्योंकि दूसरे डोज़ के बाद ही शरीर में एन्टी बॉडी का निर्माण होगा।
मौके पर ,प्रभारी चिकित्सक शिव भूषण कुमार, सुनील कुमार, बीएम केयर, दिनेश चन्द्र यादव,राजन कुमार,बीएचएम मिंटू कुमार,आशा फैसिलिटेटर सुनैना देवी, एएनएम व आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।
- इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
- जहाँ-तहाँ नहीं थूके।
- मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
- अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
- बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।