सुपौल में बेखौफ बदमाश, दांत का इलाज करा घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
सुपौल जिले में बदमाशों का तांडव जारी है। बेखौफ बदमाशों ने एनएच 57 पर प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनियां गांव के पास बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक सिमराही बाजार के रौशन साह का पुत्र अभिषेक है। गोली उसके बाएं सीने में लगी है। घटना सोमवार शाम करीब सवा 7 बजे की है।
बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी स्कूटी से सोमवार को सिमराही से दांत का इलाज कराने फारबिसगंज गया था। शाम में वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दुअनियां के पास अभिषेक की गोली मार दी। खून से लथपथ अभिषेक को ग्रामीणों की मदद से प्रतापगंज पीएचसी लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। उधर, सूचना पर वीरपुर एसडीपीओ पंकज मिश्रा और राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी सहित काफी संख्या में पुलिस बल प्रतापगंज पीएचसी पहुंच गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।