सीतामढ़ी: 10वें चरण की वोटिंग से एक दिन पहले जिप प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली, सोनबरसा में कल होगा मतदान
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में मंगलवार का अज्ञात बदमाशों ने जिप प्रत्याशाी के बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार में पंचायत चुनाव के दसवें चरण में बुधवार को सोनबरसा में मतदान होने वाला है। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले हुए इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की मां पंचायत चुनाव में जिप प्रत्याशी हैं। जनसंपर्क के दौरान बदमाशों ने जयनगर पंचायत में युवक को गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।