Breaking News

बांका में दिनदहाड़े बैंक डकैती, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना 18 लाख लूटे, बैंक मैनेजर व कैशियर को कमरे में बंद कर हुए फरार

बिहार के बांका जिले के शंभूगंज बाजार स्थित सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक से शनिवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने 18 लाख 41 हजार रूपए नगद लूट लिया। लूट के बाद बदमाश एक चार पहिया वाहन से फरार हो गया। लूट के दौरान बदमाशों ने जहां बैंक मैनेजर व कैशियर को बंधक बना लिया था वहीं कैशियर को पिस्टल की बट से मारकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

शनिवार दोपहर शंभूगंज बाजार के बीचोबीच स्थित सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक में एक साथ छह-सात बदमाश घुसे। बैंक में उस वक्त मैनेजर मिथिलेश कुमार जायसवाल व कैशियर जितेन्द्र सिंह अपना कार्य कर रहे थे। सभी बदमाश मास्क पहने थे तथा एक दो ने गमछा चेहरे पर लपेट रखा था। मैनेजर मिथिलेश सिंह ने बताया कि जब उन्होंने उन लोगों को पूछा कि क्या बात है तो उन लोगों ने कहा कि उन्हें खाता खुलवाना है। इतने में दो बदमाश उनके पास आ गए तथा एक ने झोला से पिस्टल निकाल उनकी कनपट्टी पर तान दी। साथ ही दूसरे ने उन्हें कुर्सी से नीचे गिरा दिया तथा उनका मोबाइल ले लिया। इसके बाद उनके कैशियर को भी बंधक बना लिया तथा उनसे बैंक लॉकर की चाबी ली।

लॉकर खुलने में थोड़ी देर हुई तो एक बदमाश ने कैशियर जितेन्द्र सिंह को पिस्टल की बट से माथे पर मारकर घायल कर दिया तथा जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद लॉकर में रखे 18 लाख 41 हजार रुपये झोला में लेकर सभी बदमाश फरार हो गये। जाने से पहले बदमाशों ने मैनेजर व कैशियर को बैंक के ही रूम में लॉक कर दिया।

करीब 20 मिनट के बाद रोहित नाम का एक ग्राहक जब बैंक में आया तो मैनेजर ने उसे आवाज देकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता, एसडीपीओ दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। लूट में शामिल बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।