आरा में बेखौफ बदमाश, बाइक लूटने का किया विरोध को दो युवकों को मारी गोली, 1 की मौत
बिहार के आरा में बाइक लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी। बदमाश दूसरे की बाइक छीन रहे थे। इस बीच दो युवकों ने लूट का विरोध किया। बाइक तो बच गयी, लेकिन अपराधियों ने दोनों युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से घायल प्रिंस सिंह उर्फ पतई की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज आरा के निजी क्लीनिक में चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।