Breaking News

समस्तीपुर: झाड़ फूंक करने वाले अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे फेंक दी लाश

 



झाड़ फूंक करने वाले एक अधेड़ की अपराधियों ने हत्या करने के बाद शव जगन्नाथपुर ढाला के समीप फेंक दिया। शनिवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों की शव पर नजर पड़ी। उसके बाद देखते ही देखते लोगों की तटबंध के पास भीड़ उमड़ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। शव की सकरपुरा पंचायत के डुमरा गांव निवासी बिदन महतो के रूप में पहचान की गई है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 62 वर्षीय विदन महतो झाड़ फूंक का काम करते थे। घटनास्थल से खून लगा हुआ चार तौलिया बरामद किया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने किसी वाहन में पीट-पीटकर विदन की हत्या की होगी। या कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद वाहन में लाद कर शव को उक्त स्थल पर फेंक दिया। घटनास्थल से खून लगे जो चार तौलिये मिले हैं उसका उपयोग वाहन में सीटों पर रखने में किया जाता है। 

विदन के माथे पर जख्म के कई निशान है। माथे के पिछले भाग में भी जख्म है। शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। थानध्यक्ष के मुताबिक परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम में गये हुये हैं। फिलहाल प्राथमिक नहीं हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।