STF को मिली बड़ी कामयाबी, मधेपुरा का कुख्यात वीरेंद्र यादव मुजफ्फरपुर से दबोचा गया, दो दर्जन से अधिक आपराधिक कांडों में था वांटेड
मधेपुरा के कुख्यात वीरेंद्र यादव को बिहार एसटीएफ की टीम ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। वह 50 हजार रुपए का फरार इनामी अपराधी है। मुजफ्फरपुर में छिपकर किराये के कमरे में रह रहा था। बिहार एसटीएफ की टीम ने मोबाइल सर्विलांस के जरिये उसका सुराग लगाया। गायघाट इलाके के एक होटल से उसकी गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ उसे साथ लेकर पटना रवाना हो गया है। वीरेंद्र के साथ उसका पुत्र सुनील यादव और भाई धीरेंद्र यादव भी पकड़ा गया है। वीरेंद्र यादव मधेपुरा के खिरखिरया का निवासी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा के मुरलीगंज में अंधाधुंध फायरिंग कांड में वीरेंद्र मुख्य आरोपी है। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा हत्या, लूट डकैती जैसे एक दर्जन से अधिक कांडों में वांटेड है। इसके पुत्र पर भी आधा दर्जन गंभीर आपराधिक कांड दर्ज हैं। यह मधेपुरा इलाके से बाहर रह रहा था।
पुलिस जब इसे नहीं पकड़ पाई तो एसटीएफ को इसकी गिरफ्तारी की जिम्मेवारी सौंपी गई। तीनों चार से पांच दिन में ठिकाना बदल लेते थे। इसलिए एसटीएफ को भी चार माह से इसका सुराग नहीं मिल पा रहा था। देर रात इसका लोकेशन गायघाट इलाके में मिला, तब एसटीएफ की टीम पटना से इसे पकड़ने के लिए निकली। गायघाट में दरभंगा फोरलेन किनारे एक होटल पर तीनों को एसटीएफ ने दबोचा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।