Breaking News

भागलपुर: कूड़े में रखे डिब्बे को उठाया और जमीन पर पटना, तेज धमाके के साथ बम विस्फोट, 2 बच्चे घायल, FSL टीम पहुंची

 



भागलपुर जिले के नाथनगर स्टेशन के पास स्थित मोमिनटोला में शनिवार को हुए बम विस्फोट से दो बच्चे घायल हो गए। बताया जाता है कि शाम के समय मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे ने कूड़ा में रखे डिब्बे को उठाकर सड़क पर पटका। इसके बाद तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम पहुंची और जांच में जुट गयी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व नाथनगर स्टेशन के पश्चिमी केबिन के बाद झाड़ी में रखे बम विस्फोट के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।