Breaking News

लेबर इंफोर्समेंट अफसर के घर पर निगरानी का छापा, बोरे में भरे रुपये मिले, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

 



बिहार के हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पटना और मोतिहारी के ठिकानों पर निगरानी की रेड हुई है। जानकारी के अनुसार पटना के दीघा क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित आवास से बोरी में भरे रुपये मिले हैं। बताया जा रहा है कि 2 करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से जब्त की गई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।कक

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने शनिवार सुबह छापेमारी की। राजधानी पटना के अलावा हाजीपुर और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर निगरानी की टीम ने एकसाथ छापेमारी की। रेड के दौरान पटना स्थित आवास से बैग और बोरी में रुपये भरे हुए मिले। बताया जा रहा है कि बैग और बोरे से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नोट पाए गए हैं। अभी नोटों की गिनती जारी ही है। वहीं नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। 

गौरतलब है कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर निगरानी का हथौड़ा लगातार चल रहा है। रोहतास के भू अर्जन पदाधिकारी और प्रभारी नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के ठिकानों पर भी पिछले दिनों छापेमारी की गई थी। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।