Breaking News

बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 2022 में 82 दिन रहेगी छुट्टी

 बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 2022 में 82 दिन रहेगी छुट्टी



बिहार के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साल 2022 में 82 दिन छुट्टी रहेगी। राज्यपाल सचिवालय ने मंगलवार को नये साल का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया। राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान की मुहर के बाद संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता ने अवकाश कैलेंडर जारी किया है। 

इस कैलेंडर के मुताबिक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक, कर्मचारियों के लिए वर्ष 2022 में 82 दिन का अवकाश रहेगा। इनमें रविवार की संख्या 8 है, जबकि इसे छोड़कर अवकाश के कुल 74 दिन हैं। गर्मी की छुट्टी पूर्ववत 1 से 30 जून तक 30 दिनों की होगी। शेष पर्व-त्योहारों, जयंती तथा अन्य अवसरों को मिलाकर कुल 52 दिन का अवकाश होगा। नये साल में वसंत पंचमी 5 फरवरी, महाशिवरात्रि 1 मार्च, होली पर 16 से 19 मार्च तक अवकाश रहेगा। दुर्गापूजा के कलश स्थापना को लेकर 26 सितम्बर को छुट्टी रहेगी। 


महात्मा गांधी की जयंती से 5 अक्टूबर तक दुर्गापूजा पर 5 दिन का अवकाश रहेगा। अवकाश तालिका पटना विवि, पाटिलपुत्र विवि और मुंगेर विवि के कुलपतियों की कमेटी की अनुशंसा पर घोषित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।