BSEB: मैट्रिक पास छात्रों के लिए जारी हुए 423 करोड़, हर छात्र को इतने रुपए देगी सरकार, जानें शर्त
BSEB: मैट्रिक पास छात्रों के लिए जारी हुए 423 करोड़, हर छात्र को इतने रुपए देगी सरकार, जानें शर्त
शिक्षा विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में प्रथम श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण अत्यंत पिछड़ा वर्ग व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 423 करोड़ से अधिक रुपये जारी कर दिये हैं। यह राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 की योजना मद की हैं और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अलग-अलग तीन बार में राशि स्वीकृत की जा चुकी हैं।
शिक्षा विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने मंगलवार को राशि जारी करते हुए इसकी सूचना महालेखाकार, बिहार को दी है। विमुक्ति आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना के तहत कुल 249 करोड़ 14 लाख 60 हजार रुपये जारी किए गए हैं।
इस राशि से बीएसईबी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रति विद्यार्थी 10 हजार की दर से राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग योजना के तहत कुल 174 करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये जारी किए गए हैं। 10-10 हजार रुपये हर विद्यार्थी को मिलेंगे, जिनके अभिभावक की वार्षिक आय डेढ़ लाख से कम है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।