Breaking News

एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क एनीमिया शिविर, 24 लोगों की जांच की गई।





एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क एनीमिया शिविर,  24 लोगों की जांच की गई।

राजीव रंजन कुमार शर्मा।

झारखंड-: जमशेदपुर लोको कॉलोनी में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क एनीमिया जांच शिविर का आयोजन कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश द्वारा आयोजित की गई। जहां इस आयोजित शिविर में 24 किशोरी और महिलाओं का हिमोग्लोबिन का जांच कर उन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। मौके पर उपस्थित कमलेश ने बताया इस जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को हिमोग्लोबिन के महत्व और इसकी कमी से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।इस मौके राजू राव, केवी मैरी, विनय बाग, अरुणा मुखी, शुभंकर ,सोनी, किरण इत्यादि ने शिविर को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।