भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर जितेश सिंह ने अंगवस्त्र से किया सम्मानित।
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टर जितेश सिंह ने अंगवस्त्र से किया सम्मानित।
राजीव रंजन कुमार शर्मा।
सिवान-: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रमः में प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन रविवार को कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर रितेश कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए, वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और महाराजगंज के सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित डॉक्टर जितेश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जहां प्रथम दिन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय , प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी मुख़्य अतिथि के रूप में शामिल रही। जहा माननीय मुख़्य अतिथियों के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सरकार के उपलब्धियो को बताया गया। तथा 7 वर्षों में किए गए कार्यो की चर्चा भी की गई। वही उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण शिविर से नेताओ व कार्यकर्ताओ को काफी कुछ सीखने व जानने का मौका मिला। आगे आपकों बता दें कि इस शिविर में अन्य सम्मानित नेतागण सहित सभी वरिष्ठ लोग भी शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।