Breaking News

आग में दो घरों और पांच दुकान जलकर राख, 25 लाख की क्षति

 



औराई थाना क्षेत्र की नयागांव पंचायत के नयागांव घाट चौक पर गुरुवार शाम करीब चार बजे सुरेश साहनी के डीजल-पेट्रोल की दुकान से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में छह सिलेंडर भी आ गए। इसमें से एक सिलेंडर फट गया और हवा में 20 फीट तक उछल गया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। आग देखते ही देखते बगल के राकेश साह के निजी मकान में स्थित आटा चक्की, तेल पेराई, मसाला फैक्ट्री की दुकान में फैल गई। इसकी सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हिम्मत कर आग लगे पांच सिलेंडर को पास से गुजर रही लखनदेई नदी में फेंक दिया। आग की इस घटना में चौक स्थित दो घर और पांच दुकान जलकर राख हो गए। वहीं, करीब आठ लाख नकदी सहित 25 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले में सीओ रामानंद सागर ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा है। सभी को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।