Breaking News

हाईकोर्ट ने पप्पू यादव के लंबित मुकदमों की अपडेट रिपोर्ट मांगी

 



पूर्व सांसद पप्पू यादव की ओर से दायर अर्जी पर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल तथा न्यायमूर्ति एस. कुमार की खण्डपीठ ने हाईकोर्ट प्रशासन को उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की अपडेट रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

इसके पूर्व हाईकोर्ट में लंबित मुकदमों को वापस लेने की गुहार लगाई गई। लेकिन उनकी अर्जी में 31 आपराधिक मामले की जानकारी दिये जाने पर कोर्ट ने कहा कि भले ही आवेदक इस केस में बरी हो गया हो, लेकिन अन्य केस की क्या स्थिति है, जानना जरूरी है। कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित केस की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। कोर्ट का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने एमपी-एमएलए के मामले पर जल्द सुनवाई करने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने एमपी-एमएलए से जुड़े दस लंबित आपराधिक मामलों पर सुनवाई की। पप्पू यादव की ओर से दायर दो मामले, मोकामा विधायक अनंत सिंह की दो अर्जी के अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ दायर परिवाद, हत्याकांड में दोषी करार और जेल में बंद पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम व अन्य के मामले में सुनवाई की गई। 9 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।