मुर्शीद ने उत्तर बिहार के 30 बड़े शराब तस्करों के खोले राज, शिकंजा कसने की तैयारी
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला के दालकोला निवासी अंतर राज्य शराब तस्कर मुर्शीद आलम ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं। बताया जाता है कि उत्तर बिहार के 30 से अधिक बड़े शराब तस्करों का नाम पुलिस को बताया है। इसके आलोक में पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान की जा रही है।
पूछताछ के लिए अररिया और किशनगंज जिले की भी पुलिस पहुंची थी और दोनों जिले की पुलिस ने भी घंटों शराब तस्कर से पूछताछ की है। बताया जाता है कि मुर्शीद आलम ने कई अन्य तरह की गोपनीय जानकारी भी पुलिस की टीम को बताया है। किस तरह से वह शराब की तस्करी के धंधे को अंजाम देता था। उसके गिरोह में कितने लोग हैं और किन-किन लोगों का क्या काम था।
पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि अंतरराज्यीय शराब तस्कर कई तरह के राज पुलिस की टीम को रिमांड के दौरान पूछताछ के क्रम में बताया है। उन्होंने बताया कि कई संदिग्ध लोगों का भी नाम शराब तस्कर ने बताए हैं जो उनके इस धंधे में शामिल हुआ करता था।
उन्होंने बताया कि शराब तस्कर का नेटवर्क उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में फैला हुआ है। इनमें 3 दर्जन से अधिक लोग विशेष रूप से शामिल थे जो शराब तस्करी के धंधे में शामिल है।उन्होंने बताया कि सभी की कुंडली खंगालने का काम पुलिस की टीम के द्वारा शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस मामले में पुलिस की टीम के द्वारा बड़ा खुलासा किया जाएगा।
कई अन्य जिलों की भी पुलिस रिमांड पर लेने की कर रहा है तैयारी
बताया जाता है कि कई अन्य जिलों की पुलिस भी जल्द ही शराब तस्कर मुर्शीद आलम को रिमांड पर ले सकती है। इसको लेकर अंतिम तैयारी पुलिस की टीम के द्वारा की जा रही है । पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि 14 दिनों के अंदर कई अन्य जिलों की पुलिस भी शराब तस्कर को रिमांड पर ले सकती है। इस लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
शराब तस्कर के द्वारा पूरे गिरोह के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई है। इस मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारी भी पुलिस की टीम को हाथ लगे हैं । इसके आलोक में तेजी से कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में कई चरण में पुलिस की टीम को एक बार फिर से लगाया गया है और जल्द ही इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी भी शुरू की जाएगी।
महिला मित्र और शराब तस्कर की पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी पुलिस
पुलिस की टीम जल्द ही शराब तस्कर की महिला मित्र और उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। पुलिस को ऐसी गुप्त सूचना मिली है कि फिलहाल शराब तस्करी की कमान उनकी महिला मित्र और पत्नी के द्वारा ही संभालने का काम शुरू कर दिया है। नए साल में शराब की खेप को भेजने को लेकर तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है।
पूछताछ के क्रम में पुलिस जानना चाहती थी कि आखिर शराब तस्कर के जीरो पॉइंट पर कौन तैनात रहता है और फिर डिलीवरी से लेकर कैश रिकवरी तक का काम कौन करता है। पुलिस की टीम के द्वारा अब भी कई सवाल का जवाब शराब तस्कर से ढूंढा जा रहा है । जिसका माकूल जवाब शराब तस्कर के द्वारा नहीं दिया जा सका है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।