Breaking News

सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में कई परीक्षार्थियों ने छोड़ा Exam

 



Simultala Residential School entrance exam 2021: श्रीमति उदासी देवी प्लस टू स्कूल में गुरुवार को सिमुलतला विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा ली गई। परीक्षा में जिले के 196 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। लेकिन, 169 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके। शेष 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिले में परीक्षा का एक ही केन्द्र बनाया गया था। कई परीक्षार्थी भाड़े के वाहन को बुक कराकर परीक्षा देने पहुंचे थे। कुछ परीक्षार्थी बस, जीप, मैजिक से परीक्षा देने आए थे।

परीक्षा एक बजे से शुरू होनी थी। लेकिन, परीक्षार्थी दो घंटा पहले ही पहुंचने लगे थे। इस प्रवेश परीक्षा की वजह से विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई बंद थी। दोपहर 12 बजे परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू कराया गया। छात्रों के शरीर के तापमान की जांच कर हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। पांचवीं कक्षा में अध्यनरत छात्र परीक्षा में हो हुए थे।

छोटी उम्र में प्रवेश परीक्षा किसी दूसरे विद्यालय में जाकर देने को लेकर छात्र उत्साहित थे। हालांकि विद्यालय प्रशासन परीक्षा में प्रवेश के पूर्व उनकी गहन जांच कर रहा था। विद्यालय के शिक्षक व कर्मी परीक्षार्थियों की जांच में लगे थे। छात्र भी बारी-बारी से आकर अपनी जांच करा रहे थे। परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी आए थे। स्कूल में प्रवेश के बाद परिजन बाहर में अपने बच्चों के इंतजार में खड़े थे।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।