Breaking News

महराजगंज में 3 घंटे गुल रही बिजली पावर ग्रिड में हुआ मेंटेनेंस कार्य

 महराजगंज में 3 घंटे गुल रही बिजली  पावर ग्रिड में हुआ मेंटेनेंस कार्य




सोमवार यानी कल सीवान के पूर्वी छोर पर स्थित महराजगंज पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य और 132KV महराजगंज-मशरख लाइन में पेड़ों की कटाई-छंटाई की वजह से अनुमंडल क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे से 3 घंटों के लिए विद्युत सप्लाई बंद रही। इसकी जानकारी ग्रिड सब स्टेशन के सहायक कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कल यानी सोमवार को महराजगंज (मलमलिया) पावरग्रिड सब-स्टेशन से दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक सभी फीडर और इससे जुड़े पावर सब स्टेशन की बिजली सप्लाई बंद रही।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।