Breaking News

अचानक धूं धूं कर जलने लगा दुकान, काफी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट के सहारे बुझी आग, लाखों की संपत्ति जली

 अचानक धूं धूं कर जलने लगा दुकान, काफी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट के सहारे बुझी आग, लाखों की संपत्ति जली



रविवार को देर रात जीबी नगर थाना इलाके के नवका बाजार स्थित सदभावना ट्रेडर्स में अचानक आग लग गई। जहां देखते ही देखते ही दुकान धूं धूं कर जलने लगा। इससे बाजार में अफरातफरी का भी माहौल कायम हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपेटे इतनी तेज थी कि लोगों द्वारा पानी डालने पर भी कोई असर नहीं हो रहा था। वहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आगलगी में करीब लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।


आधी रात को अचानक धूं धूं कर जलने लगा दुकान


घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सीवान के हज़पुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया गौतम यादव का जिले के जीबी नगर तरवारा थाना इलाके के नवका बाजार में सद्भावना ट्रेडर्स नाम की दुकान है। जिसमें एयरटेल पेमेंट बैंक का काम होता है। रविवार आधी रात को बंद दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान जलने लगी। जिससे बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग की लपेटे इतनी तेज थी कि,आसपास के गांव के लोग भी सहम गए और दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।


*काफी मशक्कत के बाद पम्पिंग सेट के सहारे बुझी आग*


स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। जिसमें सफल नहीं होते देखकर अनान फानन में पम्पिंग सेट मशीन चालू कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग लगी में दुकान में रखे आवश्यक कागजात व लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।