सीवान में मोबाइल से भरा बैग चोरी, करीब 5.5 लाख का नुकसान
सीवान में मोबाइल से भरा बैग चोरी, करीब 5.5 लाख का नुकसान
शहर के पुरानी बजाजी मौलेश्वरी चौक मोहल्ले में शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मोबाइल दुकानदार संजय कुमार अग्रहरि के घर में रखे करीब 5.5 लाख के मोबाइल फोन से भरा बैग चोरी कर लिया है। मोबाइल दुकानदार अपनी दुकान जाने के लिए कमरे में गया तो बैग गायब था, मोबाइल के डिब्बे और समान बिखरे पड़े थे।
पीड़ित दुकानदार संजय कुमार अग्रहरि ने नगर थाना में करीब 5.5 लाख के मोबाइल चोरी के मामले में अज्ञात चोतो के खिलाफ़ आवेदन दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पीड़ित मोबाइल दुकानदार संजय कुमार अग्रहरि ने बताया कि, सीवान नगर थाना के जेपी चौक पर उसका मोबाइल का दुकान हैं। वह रोज शाम को अपनी दुकान बंद करने के बाद मोबाइल को बैग में भरकर शहर के पुरानी बजाज़ी मौलेश्वरी चौक के समीप स्थित अपने घर चला जाता हैं।
पीड़ित के घर के पास रिपेयरिंग के लिए बाहर से बांस बंधा हुआ हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि, चोर बांस के सहारे ही घर में दाखिल हुए हो। वहीं, चोरी की घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई है। पीड़ित ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ करीब 5.5 लाख रुपये के Samsung, oppo, vivo, redmi, real me, nokia आदि कम्पनी का 40 पीस स्मार्टफोन चोरी का आवेदन दिया हैं। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।