Breaking News

जींस-मोबाइल वाली नहीं, 40-50 साल की महिलाएं मोदी से प्रभावित, प्रियंका का नाम ले बोले दिग्विजय सिंह

 जींस-मोबाइल वाली नहीं, 40-50 साल की महिलाएं मोदी से प्रभावित, प्रियंका का नाम ले बोले दिग्विजय सिंह




मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का विवादित बयान एक बार फिर वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 40 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ही मोदी को पसंद करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहाकि मोबाइल का इस्तेमाल करने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नही हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह बात भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है। 


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कर रहे थे संबोधित

कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। आजतक के मुताबिक वीडियो में वह कहते हैं कि प्रियंका गांधी ने एक बड़ी रोचक बात बताई थी। यह बात कभी हम लोगों के दिमाग में नहीं आई। वह आगे कहते हैं कि प्रियंका ने कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलाएं हैं वो मोदी से ज्यादा प्रभावित हैं। लेकिन कम उम्र की लड़कियां जो जींस पहनती हैं और मोबाइल का यूज करती हैं वो मोदी से प्रभावित नहीं हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहते हैं कि इस पर बात करने की जरूरत है। मोबाइल रखने वाली लड़कियां ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इसलिए उन लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने की जरूरत है।

सावरकर पर दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह का सावरकर और गाय को लेकर बयान वायरल हुआ था। अपने इस बयान में दिग्विजय ने दावा किया था कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि अपने मल में लोटने वाली गाय को माता कैसे मान सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्विजय ने यह भी दावा किया था कि सावरकर ने गाय का मांस खाने को गलत नहीं बताया था। कल उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और भाजपा नेताओं ने आपत्ति भी जताई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।