Breaking News

बरसों से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट का कार्य हुआ पूर्ण

 




चकिया । नगर के अंबेडकर चौक के पास लगे हाई मास्क लाइट का मरम्मत कार्य पूर्ण होने से व्यवसाय एवं शहरवासियों में हर्ष  का माहौल है। व्यवसायी सह समाजसेवी कुणाल गुप्ता व उमेश अग्रहरि,गौतम गुप्ता,सुदामा कुमार,मदन प्रसाद,बमबम कुमार, जगदीश राम,जगदीश कुशवाहा, जोगी कुमार,जोगी प्रसाद,मो कलीम तथा रोटेरियन डा रोहित कुमार आदि का कहना था कि हाई मास्क लाइट बरसों से बंद पड़ा था जिसको मरम्मत के लिए कई बार नगर परिषद कार्यालय को अवगत कराया गया था अभी इसका मरम्मत कार्य किया गया है। लाईट के उजाला से  देर रात ट्रेन से सफर वाले यात्रियों समेत शहर वासियों को लाभ मिला है। इसकी रोशनी से छोटी मोटी अपनी अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। वहीं निर्वाध जलने तथा पर्याप्त वोल्टेज के लिए मास्क लाइट से के लिए विशेष रूप से अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की। इस बाबत   नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल ने बताया कि हाई मास्क लाइट बरसों से बंद पड़ा था। बेगूसराय से मकैनिक को बुलाकर मरम्मत कार्य कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।