शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा सिवान, देखते ही लिपटकर रोने लगी बेटी
शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा सिवान, देखते ही लिपटकर रोने लगी बेटी
◆ जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गोली से शहीद हुए वीर जवान का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह सिवान पहुंचा. देखने के लिए गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग भारत माता की जय का नारा लगाने लगे. वीर जवान को के पार्थिव शरीर को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. इस दौरान बेटी भी लिपटकर रोने लगी. यह दृश्य देखकर सबके चेहरे पर एक तरफ उदासी थी तो वहीं दूसरी ओर परिजनों का सीना भी गर्व से ऊंचा था.
◆ सिवान एमएच नगर थाना क्षेत्र के तेलकथु निवासी राम आशीष यादव (52 वर्षीय) के पुत्र शिवजी यादव बीएसएफ के जवान थे. 16 दिसंबर की सुबह सात बजे ड्यूटी के क्रम में जम्मू कश्मीर स्थित बॉर्डर पर आतंकियों की ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली उनके सीने में लग गई थी. घायल होने की सूचना परिजनों को देकर 92 बेस आर्मी हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज कराया जा रहा था।
◆ शुक्रवार को शहादत की खबर आई जिसने सबको झकझोर दिया. शनिवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर आया उसके बाद रविवार की अल सुबह गांव पहुंचा
15 दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे घर
शहीद जवान शिवजी यादव 15 दिन पूर्व ही घर से छुट्टियां मनाकर ड्यूटी पर गए थे. छुट्टी पर आए जवान ने अपनी बड़े बेटे रवि की शादी तय की और परिवार वालों से कहा कि अगले वर्ष 2022 में जब वे दोबारा घर आएंगे तो धूमधाम से शादी करेंगे. ड्यूटी पर जाने के 15 दिन बाद ही यह घटना हो गई. वीर जवान शिवजी यादव का अंतिम संस्कार हसनपुरा में ही किया जाएगा.
◆ शहीद जवान के दो बेटे हैं और एक बेटी है. बेटी रूबी की शादी 2020 मे हो चुकी है. शहीद जवान चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।