Breaking News

औरंगाबाद: शराब के नशे धुत राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल, सस्पेंड

 



औरंगाबाद जिले के अंचल कार्यालय गोह में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राम प्रसाद राम का शराब पीकर नशे में होने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन के संज्ञान में इस वीडियो के आने के बाद राम प्रसाद राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के उपरांत इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी गयी है। इसके अलावा बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2016 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।