Breaking News

लखीसराय में दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, एसटीएफ ने दोनों को घर से दबोचा

 



एसटीएफ की विशेष टीम और अभियान दल को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाकर दो हार्ड नक्सली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली दिलीप मंडल व चंदन नैया बीते 23 अक्टूबर को पीरी बाजार थाना क्षेत्र के चौकड़ा गांव से डीलर भागवत मेहता के पुत्र दीपक कुमार को फिरौती को लेकर किए गए अपहरण में शामिल था। 

अपहरण के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच हिंसक झड़प भी हो गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा भी गया था। राइफल की भी बरामदगी हुई थी। गिरफ्तार नक्सली दिलीप मंडल एवं चंदन नैया के खिलाफ पीरी बाजार थाना में कांड संख्या 162/21 दर्ज है। 

ऐसा बताया जाता है कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि दोनों नक्सली अपने घर पर मौजूद हैं। तभी एसटीएफ ने एक टीम बनाकर उसके घर पर धावा बोल दिया और वहीं से नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। कहा जाता है कि दोनों नक्सलियों का अपने क्षेत्रों में काफी आतंक था और लोग उससे सहमे रहते थे। दोनों हार्डकोर नक्सली की गिरफ्तारी को एसटीएफ एवं अभियान दल के लिए बहुत बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 

एसडीपीओ रंजन कुमार ने कहा कि दो नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। विभिन्न कांडों में दोनों अभियुक्त रहे हैं। डीलर भागवत मेहता के पुत्र दीपक कुमार के अपहरण मामले में भी दोनों आरोपित हैं और दोनों पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।