Breaking News

मुजफ्फरपुर: मरीज को ओटी में ले गये पर बिना ऑपरेशन निकाला बाहर, कारण पूछने पर मिला यह जवाब

 



श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में आई हास्पिटल के भर्ती हुए तीन संक्रमितों का ऑपरेशन बुधवार को किया जाना था, लेकिन ऑपरेशन थियेटर में ले जाने बाद उनका ऑपरेशन नहीं किया गया और उन्हें ओटी से बाहर निकाल कर फिर से वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 

बरुराज के देवलाल साह ने बताया कि उनका ऑपरेशन होना था लेकिन जब ऑपरेशन थियेटर में ले गये तो बताया गया कि आज ऑपरेशन नहीं होगा। फिर से हमें वार्ड में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन नहीं होने का कारण पूछने पर बताया गया कि सरकार से आदेश आने पर ही ऑपरेशन होगा। 

एसकेएमसीएच में संक्रमित आंख वालों के लिए बने विशेष वार्ड में तीन लोगों के ऑपरेशन की तैयारी थी। एक अन्य मरीज मो सगीर की जांच भी ऑपरेशन के लिए की गयी लेकिन उनका भी ऑपरेशन नहीं किया गया।

अब तक 11 लोगों की निकाली गयी आंख

एसकेएमसीएच में अब तक 11 लोगों की आंखें निकाली जा चुकी हैं। इससे पहले आई हॉस्पिटल में चार लोगों की आंखें निकाली जा चुकी हैं। कुल 15 लोगों की आंख आई हास्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद निकाली गयी हैं। तीन और लोगों की आंख निकालने की तैयारी गुरुवार को थी।'

विभाग से दिशा निर्देश पर होगा ऑपरेशन: अधीक्षक

एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बाबू साहेब झा ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी को हाई एंटीबायोटिक दी गयी है ताकि संक्रमण नहीं फैले। डॉक्टर सभी मरीजों पर नजर रखे हुए हैं। जिस मरीज को ओटी से बाहर निकाला गया हो सकता है कि उसका बीपी या शुगर अधिक हो। विभाग से दिशा निर्देश आने के बाद मरीजों का ऑपरेशन कर आंख निकाली जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।