Breaking News

घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: सीडीएस प्रमुख को आयुष चिकित्सकों ने दी श्रद्धांजलि।।

 



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: 

स्थानीय आयुष चिकित्सको (नीमा) ने शहीद सेनानायक को श्रद्धांजलि अर्पित किया है । श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डीह स्थिति डॉ0एस0पी0गुप्ता के क्लिनिक परिसर में आयोजित कर दी गयी, हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस प्रमुख विपिन रावत ,उनकी पत्नी सहित सभी सैन्य अधिकारियों की हृदयविदारक घटना को लेकर सभी चिकित्सकों ने एक मिनट का मौन रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी, मौके पर उपस्थित सभी चिकित्सकों ने सीडीएस प्रमुख के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट के सभी ने एक स्वर में कहा के बिपिन रावत का निधन एक अपूरणीय क्षति है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता, श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ अशोक कुमार ने की ।मौके पर डॉ एसपी गुप्ता, डॉ तबरेज आलम, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मो0शैमुल्लाह, डॉ अयाज अहमद, डॉ नेशात अहमद, डॉ एसपी यादव, डॉ शबाना प्रवीण,डॉ रूसतम कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।