छपरा में बालू माफियाओं ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के काउंटर पर की कई राउंड फायरिंग
छपरा में बालू माफियाओं ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के काउंटर पर की कई राउंड फायरिंग
छपरा। सारण जिले में बालू पासिंग माफियाओं का तांडव एक बार फिर दिखने को मिल रहा है और इसमें प्रशासनिक मिलीभगत के भी आरोप लग रहे है। बताते चले की खनन विभाग के सरकारी आदेश पर पिछले दिनों बालू के खनन एवं बिक्री का टेंडर कर बालू माफियाओं पर लगाम लगाने की कोशिश भी की गई है। जिसमे सारण जिले के विष्णुपुरा से लेकर महाराजगंज तक के चालान का टेंडर आदित्य कन्स्ट्रक्शन को मिला हुआ है। लिहाजा कंपनी के ऑनर ने खलपुरा में खनन विभाग का चालान काटने एवं जांच करने का काउंटर लगाकर अपने स्टॉफ को सीसीटीवी सहित बिठा रखा है। यही बात प्रशासनिक मिलीभगत से बालू गाड़ी को बिना चालान के पास कराने वाले बालू पासिंग माफियाओं को नागवार गुजर रहा है। जिसके फलस्वरूप रविवार को रात्रि में बालू माफियाओं ने अदित्य कन्स्ट्रक्शन के काउंटर पर आधा दर्जन से अधिक गोलीबारी किया। वही इस घटना के बाद कंपनी के लोगो ने जब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष से मिलकर बात किया और एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार करते हुए कहा कि आपलोगो की हत्या भी हो जाती तो हम कुछ नही कर पाते साथ ही कंपनी को अपना काउंटर सड़क के आसपास से हटा कर घाट किनारे बनाने की हिदायत दे डाली। वहीं कंपनी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि जब स्थानीय प्रशासन हमे सड़क के आसपास सुरक्षा मुहैया नही करा सकते है तो घाट के किनारे हमारी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा? साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में 14 चक्का वाहनों पर बालू गिट्टी ले जाना पूर्णतः वर्जित है।और बड़े पैमाने पर बालू माफिया प्रशासनिक मिलीभगत से बिना चालान के इन ट्रकों को पासिंग कराने का काम करते आ रहे हैं और इसी को लेकर कल रात कंपनी के काउंटर पर गोलीबारी की गई है। जिसको लेकर एक बार फिर बालू पासिंग माफियाओं का बड़बोलापन देखने को मिल रहा है। लिहाज अब देखना यह है कि इस पूरे मामले में जिला प्रशासन अब क्या करवाई करता है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।