मेरे पिता आनंद मोहन को ब्यक्तिगत रंजिश से जेल से निकलने नहीं नहीं दिया जा रहा , अब जनता की आदालत ही करेगी फैंसला : बोले शिवहर के आरजेडी विधायक चेतन आनंद ।
मेरे पिता आनंद मोहन को ब्यक्तिगत रंजिश से जेल से निकलने नहीं नहीं दिया जा रहा , अब जनता की आदालत ही करेगी फैंसला : बोले शिवहर के आरजेडी विधायक चेतन आनंद ।
सूबे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपने रिहाई व न्याय जैसी वादो को भूल गये ।
29 जनवरी को पटना गांधी मैदान में होगी सिंह गर्जना रैली ।*
पूर्व के बिहार पीपुल्स पार्टी के चर्चित नेता आनंद मोहन के पुत्र व शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद ने कहा मेरे पिता को सत्ता पक्ष के कुछ लोग ब्यक्तिगत रंजिश के तहत जेल से नहीं निकलने देना चाहते है । शनिवार को यह बातें अमनौर हरनारायण पूर्वारी पट्टी में आगामी 29 जनवरी को पटना में आयोजित होनेवाली सिंह गर्जना रैली को सफल बनाने की अपील करने के दौरान कही । एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा सतयुग में भगवान राजा रामचन्द्र के बनवास चौदस वर्ष का था ।पर मेरे पिता कलयुग के बनवास में है । इनके बनवास का समय चौदह वर्ष छह महीना से अधिक हो गया । कलयुग में बनवास का समय निश्चित नहीं है । इसलिये कि सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी अपने वादे को भूल गये है । उसने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने पटना मीलर हाईस्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक वादा किया था ।
आनंद मोहन जी को जल्द ही रिहाई कराई जायगी । किसी भी निर्दोष को जेल में नहीं रखा जा सकता । पर वे भी अपने वादे भूल गये है । अब उनके जेल मंत्री ही न्याय देने लगे है । विधायक आनंद ने अपने पिता को निर्दोष बताते हुए कहा कि अब मैं जनता की आदालत में चल पड़ा हूं । पूरे बिहार के आम समाज के पास अपनी फरियाद रखूंगा । अब जनता ही न्याय दिलायगी ।उसने कहा मेरे पिता समरस समाज के हक व हकूक की लड़ाई लड़ी थी । उनके साथ समी समाज के लोग साथ थे । कहा आनंद मोहन जी के साथ हो रहे अन्याय जैसे मुद्दे को जब हमने सदन में उठाया था।रिहाई को लेकर जनता की आवाज उठने लगी ।उसने बताया सिंह गर्जना विशाल रैली के दौरान महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि मनाई जायगी । साथ उनके साथी भामा साह ,हकीम खां सूरी व राणा पूंजा को याद किया जायगा । इस रैली में भारी संख्या में युवाओं को चलने की अपील की । विधायक आनंद का इसके पूर्व अमनौर के युवाओं ने फूलमालाओं से भब्य स्वागत किया । इस दौरान एलजेपी जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह जीतू , भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह , संजीव सिंह,कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जयन्त सिंह , युवा नेता मनीष कुमार सिंह , जदयू युवा के राहूल कुमार सिंह ,छात्र नेता सुरजीत कुमार सिंह , मुखिया प्रतिनिधि मूनचून सिंह, अमरेन्द्र सिंह कश्यप , शशिभूषण सिंह ,समाजसेवी त्रिपुरारी सिंह, जाप नेता अरूण सिंह आदि थे
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।