Breaking News

शारिब-तोषी और सनी लियोनी के गाने- मधुबन में राधिका नाचे..... पर मचा बवाल मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है

 शारिब-तोषी और सनी लियोनी के गाने- मधुबन में राधिका नाचे..... पर मचा बवाल मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। 



गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शारिब-तोषी और सनी लियोनी को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि वे यूट्यूब से इसे हटा लें और माफी मांगे। अन्यथा उनके खिलाफ मध्य प्रदेश में कार्रवाई की जाएगी।


बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी, शारिब, तोषी और कनिका कपूर के नए गाने मधुबन में राधिका नाचे, जंगल में नाचे जैसा मोर, सांवरिया मोरे...सांवरिया तू मेरे दिल का चोर....पर मचा बवाल मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। इसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को बयान दिया है कि सनी लियोनी, शारिब, तोषी तीन दिन में यू-ट्यूब से गाने को हटा लें। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने सभी को चेतावनी दी है कि अन्यथा सरकार कार्रवाई करेगी।


यू-ट्यूब गाने का सोशल मीडिया पर बवाल

उल्लेखनीय है कि सनी लियोनी पर फिल्माया गया गाना- मधुबन में राधिका नाचे....को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है। हालांकि यह गाना करीब 95 लाख लोग देख चुके हैं जिनमें से दो लाख से ज्यादा लोगों ने रि-एक्शन दिया है। बड़ी संख्या में इसे लोगों ने नापसंद किया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा ने शारिब-तोषी को कहा है कि वे दूसरे धर्म पर इस तरह के गाने बनाकर देखें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।